यूपी के पुलिस विभाग में जिले के जिले खरीदे जा रहे, चल रहा है खुला खेल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महकमे में जिले के जिले खरीदे और बेंचे जा रहे हैं। यह सिर्फ पुलिस विभाग का मसला नहीं है बल्कि पूरी सरकार घूसखोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 5 पेज की रिपोर्ट पूरे महकमे में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का क्या आलम है, उसको बया कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहां हैं? उनको सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है?
जारी किए गए प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि यह तो मात्र एक उदाहरण है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और घूसखोरी से परेशान है। हर विभाग में इस तरह की शिकायत रोजाना आती रहती हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का खेल चल रहा है। पूरे प्रदेश में आम जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार के भ्रष्टाचार और घूसखोरी से त्रस्त है।
'अपराधी पुलिस महकमे में करा रहे हैं ट्रांसफर-पोस्टिंग'
उन्होंने कहा कि एक अपराधी जिस पर गैंगेस्टर लगा हो, जो फिरौती वसूलता हो वह पुलिस महकमे में ट्रांसफर पोस्टिंग करा रहा है। इससे यह भी साबित होता है कि अपराधियों का इस सरकार से कैसा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े लोग बेनकाब होंगे और इस सरकार की कलई खुल जाएगी।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हर विभाग की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि आम जनता को भ्रष्टाचार और घूसखोरी से राहत मिल सके।