{"_id":"5fe2f2002862f63a1211b24a","slug":"congress-state-chief-ajay-kumar-lallu-house-arrest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घर में नजरबंद, ताली-थाली बजाकर किसान आंदोलन का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घर में नजरबंद, ताली-थाली बजाकर किसान आंदोलन का किया समर्थन
Wed, 23 Dec 2020 01:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य।
- फोटो : amar ujala
किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा के सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही ताली-थाली बजाकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया।
प्रदर्शन के बारे में लल्लू ने कल मीडिया से बातचीत में कहा था कि किसान संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए अब कांग्रेस को आंदोलन का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
इस आंदोलन के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों का घेराव करेगी और ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा। हालांकि, उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन