फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress sp alliance sealed

सपा-कांग्रेस गठबंधन: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Mon, 23 Jan 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
congress sp alliance sealed
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व राज बब्बर - फोटो : amar ujala

आखिरकार तय हो ही गया कि यूपी का समर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अटक-अटक कर आगे बढ़ी इस दोस्ती का एलान किया।

विज्ञापन


सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। सरकार बनने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। दोनों पार्टियों ने सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को सफल न होने देने, भाजपा-बसपा के सफाए और सूबे की तरक्की के लिए गठबंधन को जरूरी बताया।
विज्ञापन


साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेश उत्तम ने कहा कि यह गठबंधन बसपा और भाजपा सरीखी साप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकेगा। इसे सीटों का बंटवारा न समझा जाए। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों दलों ने नई सुबह की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस के समर्थकों और आम बुद्धिजीवियों के अनुरोध पर गठबंधन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे भाजपा की विघटनकारी नीतियों को चुनौती दे सकेंगे और धर्म निरपेक्ष ताकतों को मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रदेश की आर्थिक उन्नति के द्वार भी खुलेंगे।

‘27 साल-यूपी बेहाल’ के नारे पर बोलते नहीं बना

congress sp alliance sealed

राज बब्बर से पूछा गया कि ‘27 साल-यूपी बेहाल’ के कांग्रेस के नारे का क्या होगा? तो बस इतना ही बोले कि अब सूबे में बदहाली नहीं दिखेगी और उठ कर चल दिए।

सपा और कांग्रेस के किसी भी नेता ने संवाददाताओं के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। यह भी नहीं बताया कि कांग्रेस को कौन सी 105 सीटें मिलेंगी। नरेश उत्तम और राजबब्बर, दोनों ही अपना भाषण कागज पर लिखकर लाए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उसे सिर्फ पढ़ दिया।

पांच सितारा होटल में मिलन
सपा-कांग्रेस गठजोड़ का मिलन राजधानी की पांच सितारा होटल में हुआ। पहले सपा मुख्यालय पर यह एलान होना था, लेकिन राज बब्बर ने सपा दफ्तर जाने से इन्कार कर दिया। आधे घंटे बाद मीडिया को होटल में बुलाकर दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने चुनाव में साथ उतरने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed