फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress shows peace march in Kanth

'सिर्फ आधा घंटा ही भाजपाइयों का सामना कर सके कांग्रेसी'

Sun, 27 Jul 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress shows peace march in Kanth

मुरादाबाद के कांठ में कांग्रेस और भाजपा के आमने सामने होने से बड़े सियासी संग्राम की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन कांग्रेसी सिर्फ आधे घंटे ही भाजपाइयों के सामने टिक सके।

विज्ञापन


जी हां, शनिवार को कांठ में आयोजित हुआ कांग्रेस का शांतिमार्च जहां आधे घंटे में ही समाप्त हो गया, वहीं भाजपाइयों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।

12:45 पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से निकले। इसी समय पर रीता जोशी बहुगुणा को हिरासत में ले लिया गया। जिला कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कांठ रोड की ओर से बढ़े।
विज्ञापन


पीली कोठी से थोड़ा आगे निकलते ही उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। सवा बजे सभी पुलिस लाइन में जाने के साथ ही मार्च समाप्त हो गया।

बिखरे दिखाई दिए कांग्रेसी

Congress shows peace march in Kanth

कांग्रेस के शांति मार्च के नेतृत्व को लेकर बिखराव दिखाई दिया। वरिष्ठ नेताओं के गाजियाबाद में रोके जाने के बाद सभी कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए।

कुछ कार्यकर्ता रीता जोशी बहुगुणा के साथ थे। वहीं कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय से उल्टे रास्ते पर ले जाने की बात कहते हुए सीधे कांठ की ओर रुख कर लिया गया।

हालांकि पाबंदी के बावजूद कांग्रेसियों ने शहर में शांतिमार्च निकाला। पीलीकोठी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोक लिया। तीन घंटे पुलिस लाइन में रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

उधर सुबह पांच बजे शहर में पहुंची कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को एक कांग्रेसी के घर में नजरबंद कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Congress shows peace march in Kanth

जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने हर हाल में शांति मार्च निकालने की घोषणा की थी।

सुबह पांच बजे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी बहुगुणा मुरादाबाद पहुंच गईं। स्टेशन से पुलिस की निगरानी में उन्हें कांग्रेस नेता रवि अरोड़ा के घर छोड़ा गया।

सुबह से ही कांग्रेसी वहां इकट्ठा होने लगे। हालांकि कार्यकर्ताओं से पहले जीरो प्वाइंट पाकबड़ा पर इकट्ठा होने का आह्वान किया गया था।

विज्ञापन

प्रदेश्‍ा अध्यक्ष भी नहीं पहुंच सके

Congress shows peace march in Kanth

प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को गाजियाबाद में ही रोक दिए जाने के बाद अंतिम समय में रणनीति बदलनी पड़ी।

जिले भर से इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय पर बुला लिया गया। जबकि रीता जोशी बहुगुणा को रवि अरोड़ा के घर से पचास कदम आगे बढ़ते ही रोक दिया गया। वहां से उसे उन्हें पुलिस की बंद गाड़ी में पुलिस लाइन लाया गया।

वहीं जिला कार्यालय से निकले शांतिमार्च को पीली कोठी पर रोक दिया गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन में करीब तीन घंटे बैठाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा

Congress shows peace march in Kanth

हालांकि सियासी ड्रामे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी बहुगुणा ने भाजपाइयों पर हमला करते हुए पत्रकार वार्ता में सारा दोष भाजपा के सिर मढ़ा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दे भाजपा ने अपने फायदे के लिए जानबूझकर तूल दिया। इससे भाजपा का सांप्रदायिक चेहरा सबके सामने आ गया। कांग्रेस का शांति मार्च कांठ में आपसी भाईचारा बनाने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed