{"_id":"5f8725d7d83a3a6fc0783fb7","slug":"congress-s-sc-leader-alok-prasad-arrested-for-killing-democracy-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के एससी नेता आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के एससी नेता आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: लल्लू
Wed, 14 Oct 2020 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है। यह निंदनीय है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की देर रात 2 बजे गिरफ्तारी सरकार के दलित विरोधी होने का एक बड़ा सुबूत है।
लल्लू ने कहा कि योगी सरकार ने उन्हें भी फर्जी मुकदमा लगाकार एक महीने जेल में रखा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल को विधानसभा के सामने महिला की आत्महत्या करने के मामले में फंसाया गया। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम और पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी बबलू को फर्जी मुकदमें में जेल भेजा गया। अब भाजपा के कार्यालय के सामने महिला के आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को फंसाने का षड्यंत्र कर रही है। लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के दमनचक्र और फर्जी मुकदमे से कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरेंगे और डटकर मुकाबला करेंगे।