{"_id":"ecf2a3095209c35b28d6192f0719bb03","slug":"congress-reacts-for-mnrega-scam-on-s-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले पर कांग्रेस ने सपा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाले पर कांग्रेस ने सपा पर बोला हमला
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा घोटाले पर कांग्रेस ने सपा सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि बसपा के ही नक्शेकदम पर चलते हुए सपा सरकार भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त रही।
विज्ञापन
अपने चहेते अधिकारियों को पूरी तरह बचाने की कोशिश की, लेकिन हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने मनरेगा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में प्रदेश सरकार को कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन
मजबूरन सपा सरकार को मनरेगा की सीबीआई जांच कराने के लिए बाध्य होना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल नकवी ने कहा कि सीबीआई जांच होने से इस बात की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ कई नेता भी इस धांधली में फंसेंगे। कांग्रेस मांग करती है कि मनरेगा घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाया जाए।
इसमें मौजूदा सपा सरकार के कार्यकाल की भी जांच कराई जाए। यदि ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से और बड़ा घोटाला सामने आएगा।