{"_id":"5e4fbdd08ebc3ef3ab7e178a","slug":"congress-president-ajay-kumar-lallu-attack-on-bjp-over-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कायम जंगलराज, दिन दहाड़े हो रहीं हत्याएं: अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कायम जंगलराज, दिन दहाड़े हो रहीं हत्याएं: अजय कुमार लल्लू
Fri, 21 Feb 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में दिनदहाड़े अलग-अलग जगह पर दो लोगों हत्याओं से साबित हो गया है कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जंगलराज कायम है।
अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रहे हैं। वे रामराज्य स्थापित होने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार की नाक के नीचे दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों पर सरकार और पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि राजधानी में रकाबगंज में पान मसाला एजेंसी में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों का विरोध करने पर एक कर्मचारी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। गोमतीनगर में अलकनंदा अपार्टमेंट में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा युवती को अगवा कर बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।