फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress Pratigya sammelan to be conduct in Uttar Pradesh by UP Congress.

यूपी चुनाव 2022: 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलनों का होगा आयोजन, प्रियंका गांधी करेंगी संबोधित

Sat, 13 Nov 2021 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। इसकी शुरुआत बुलंदशहर से होगी।

विज्ञापन
Congress Pratigya sammelan to be conduct in Uttar Pradesh by UP Congress.
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा सम्मेलन करने जा रही है। 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में होने जा रहे इन 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन सालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।
विज्ञापन


'संगठन सृजन' कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी ने ज़िला, ब्लॉक, न्याय पंचायत से लेकर ग्रामसभा तक कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की फौज तैयार की है। चाहे कोरोना का संकट रहा हो या किसानों का दमन, महिलाओं की सुरक्षा का सवाल रहा हो या सूबे में बढ़ता अपराध, या फिर बेरोज़गारों की लड़ाई, कांग्रेस के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ी किसान सभाओं से लेकर वाराणसी और फिर गोरखपुर की रैलियों की अभूतपूर्व सफलता कांग्रेस के मज़बूत संगठन का प्रतिबिम्ब है। इसी कड़ी में महासचिव प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे ‘कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में सांगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करेंगी।

पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन बुलन्दशहर में 14 नवम्बर को किया जा रहा है। यहां पर आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवम्बर को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में आयोजित 'पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से मिल कर संवाद करेंगी।

हर मुद्दे पर डटकर लड़ रही है कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार के ख़िलाफ़ आज हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी डट कर लड़ रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता भी कांग्रेस को ही विकल्प मानती है क्योंकि सड़क से सदन तक की इस लड़ाई को लड़ने के लिए कांग्रेस और पूरा संगठन प्रतिबद्ध है।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट देने का अभूतपूर्व फ़ैसला किया है जिससे पूरे सूबे में महिलाओं में ख़ासतौर पर उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी देने, किसानों का पूरा क़र्ज़ माफ़ करने, 2500 रुपये में गेहूं-धान और 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना ख़रीदने, सबका बिजली बिल हाफ करने और कोरोना काल का बकाया बिल माफ़ करने, कोरोना की आर्थिक मार को देखते हुए हर परिवार को 25 हज़ार रुपये की मदद देने और 20 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने संबंधी जो प्रतिज्ञाएं की हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने काम ज़ोरों से शुरू हो गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अगले चुनाव में तीन दशकों से जारी कुशासन का अंत होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फिर से विकास और सद्भाव के मार्ग पर लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed