फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Congress plans for UP assembly election 2022.

UP Election 2022: यूपी कांग्रेस में सांगठनिक बदलाव की तैयारी, एक पूर्व मंत्री ने शुरू किया काम

Sat, 12 Jun 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Jun 2021 05:52 PM IST
सार

कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रणनीति बनाने और उस पर अमल करने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश में 3-4 नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Congress plans for UP assembly election 2022.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठन के लिहाज से बदलाव की तैयारी चल रही है। इसे विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम पाने कवायद माना जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 3-4 नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। साथ ही एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सक्रियता को बनाए रखते हुए मतदाताओं में पैठ बढ़ाने के लिए ये निर्णय लिए गए हैं। यूपी में पश्चिमी, पूर्वी, अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी देते हुए 3-4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


विचार इस पर भी चल रहा है कि बुंदेलखंड के कुछ हिस्से को अवध और कुछ को पूर्वी यूपी के कार्यकारी अध्यक्ष के कार्य क्षेत्र में लाते हुए तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएं। कार्यकारी अध्यक्षों के लिए जिन नेताओं के नामों पर अंतिम रूप से विचार किया जा रहा है, वे वाराणसी, अमेठी और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ नामों पर भी उस क्षेत्र के लिए मंथन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत समीकरणों का रखा जाएगा पूरा ध्यान

कार्यकारी अध्यक्ष तय करने में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो नाम सामने आए हैं, उनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, मुस्लिम और दलित समुदाय से एक-एक नेता हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपी के ही एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व राज्यसभा सदस्य का दखल प्रदेश की गतिविधियों में बढ़ाया जाएगा।

इनमें से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बड़ी ही खामोशी से काम शुरू भी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से जुड़े एक असरदार व्यक्ति की रिपोर्टिंग भी अब इन पूर्व केंद्रीय मंत्री के लिए कर दी गई है। शीघ्र ही इन सभी बदलावों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed