बंद कमरे में आयोजित हुई कांग्रेसियों की मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों और जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशांत किशोर गुरुवार को टिप्स देने पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी मौजूद रहे।
इससे पहले प्रशांत किशोर दिल्ली में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं के साथ उनकी बैठक आयोजित की गई।
2017 चुनाव के लिए तय हुई रणनीति
वह विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार के तौर पर काम कर रहे हैं। इस बैठक में विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद में नेता नसीब पठान, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव जुबैर खान, प्रकाश जोशी और नसीब सिंह मौजूद थे।
वीरेन्द्र मदान ने बताया कि यह बैठक विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है।