यूपी में करारी हार के बाद सुधार के रास्ते पर कांग्रेस, ये है प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस जिला स्तर पर समीक्षा करेगी और यह पता लगाएगी कि आखिर उसे इतनी बुरी पराजय क्यों मिली।
इसके लिए जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की टीम बनाएंगे, जो जिलों में जाकर वहां कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विस्तृत समीक्षा करेगी।
सूबे में इस बार कांग्रेस को अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। उसे महज सात सीटें और 6.2 फीसदी वोट ही मिला।
प्रत्याशियों से भी लिया जाएगा फीडबैक
राजबब्बर ने कहा कि रविवार को हारे हुए प्रत्याशियों के साथ बैठकर प्रदेश स्तर पर समीक्षा हो चुकी है। अब माइक्रो स्तर पर समीक्षा बाकी है।
नसीब पठान के निष्कासन की मांग : प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व प्रवक्ता अरुण प्रकाश सिंह ने केंद्रीय अनुशासन समिति के चेयरमैन एके एंटोनी को पत्र लिखकर पूर्व एमएलसी नसीब पठान को हटाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद जिस तरह पठान ने यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी की वह घोर अनुशासनहीनता है।