{"_id":"6293d2230cd06c16be713203","slug":"congress-nav-sankalp-camp-will-be-organized-on-june-1-and-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Nav Sankalp Camp: एक और दो जून को होगा कांग्रेस के संकल्प शिविर का आयोजन, प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Nav Sankalp Camp: एक और दो जून को होगा कांग्रेस के संकल्प शिविर का आयोजन, प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद
Mon, 30 May 2022 02:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 30 May 2022 02:30 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक और दो जून को नव संकल्प शिविर का आयोजन होगा। राज्यस्तरीय इस शिविर में पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य मुख्यालय पर 1 व 2 जून को ‘नव संकल्प शिविर’ आयोजित करने जा रही है। राज्यस्तरीय इस शिविर में पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश पदाधिकारी, जिला व शहर अध्यक्ष, पूर्व सांसद व विधायक, विधानसभा चुनाव-2022 व लोकसभा चुनाव-2019 के प्रत्याशी, फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश चेयरमैन व अध्यक्ष और मीडिया विभाग के प्रवक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
संसदीय राजनीति के लिहाज से यूपी में कांग्रेस शून्य की ओर बढ़ रही है। विधान परिषद में बचे एकमात्र सदस्य दीपक सिंह का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो जाएगा। इसके बाद निकट भविष्य में पार्टी के किसी प्रतिनिधि का परिषद में पहुंचना मुमकिन नहीं है। विधानसभा में भी उसके केवल दो सदस्य हैं। प्रदेश की राजनीति में उसका वोट शेयर भी 2.5 फीसदी से नीचे आ गया है। यह अब तक के संसदीय इतिहास में सबसे कम है।
विज्ञापन
पार्टी के शुभचिंतकों का कहना है कि इस स्थिति के कारणों का पता लगाने के लिए दिल्ली में प्रियंका गांधी समीक्षा कर चुकी हैं। अब 1 व 2 जून को वे सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में मंथन करेंगी।
विज्ञापन
विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दरमियान खड़ी गई नई टीम बदलाव के संकेत हैं। अब सभी कमेटियों में नए और पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी इस अनुपात में 65:35 रखे जा सकते हैं। इसी तरह 40 से 55 साल के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
फिलहाल शिविर से प्रियंका गांधी के इर्द-गिर्द रहे उन लोगों को दूर रखा जाएगा जिनको लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के मन में खटास है। इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव, संगठन दिनेश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को पत्र भेजे हैं।