फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress MP Rakesh Rathore gets major relief from the High Court acquitted in misdoing case

यूपी: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट ने दी क्लीन चिट, दुष्कर्म केस में किया बरी

Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Congress MP Rakesh Rathore gets major relief from the High Court acquitted in misdoing case
सांसद राकेश राठौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सीतापुर में दर्ज दुष्कर्म के आरोप वाले मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य से शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ता के बीच लंबे समय से सहमति से संबंध होने का संकेत मिलता है।

विज्ञापन


जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने शुक्रवार को पारित एक आदेश में कहा कि यह आरोप कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने शिकायतकर्ता से शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध स्थापित किया था, यह प्रथम दृष्टया कथित अपराध के होने को लेकर गंभीर संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन


अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह एक जनसभा के दौरान कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से मिली, जिसके बाद सांसद ने उसे राजनीतिक संरक्षण की पेशकश की। उसने यह पेशकश स्वीकार कर ली और इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी जिसके कारण उसे एक संगठन का जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने शिकायतकर्ता के पति के बयान का भी हवाला दिया, जिसने कहा कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर अक्सर उसकी पत्नी को अपने घर पर बुलाते थे और कभी-कभी वह देर रात तक वहां रहती थी। अदालत ने कहा, “उक्त परिस्थितियों के आधार पर अभियोजन पक्ष की सामग्री दो विवाहित और वयस्कों के बीच लंबे समय से विवाहेतर और परस्पर सहमति से बने संबंध का संकेत देती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed