फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress moves towards soft Hindutva in UP

बदली बदली सी दिखी कांग्रेस: जय श्री राम के जवाब में आया हर-हर महादेव, मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद

Fri, 25 Aug 2023 06:28 AM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Aug 2023 06:28 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अपने स्टाइल बदलती दिखी। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राज के शपथ ग्रहण में पार्टी का सॉफ्ट हिंदुत्व खुलकर सामने दिखा। 

विज्ञापन
Congress moves towards soft Hindutva in UP
वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच शपथ ग्रहण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस का अंदाज बदल रहा है। वह भाजपा से मुकाबला लेने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर तेजी से बढ़ रही है। इसका आगाज बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शपथग्रहण समारोह में हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता जहां जय श्रीराम का उद्घोष करते हैं, वहीं अब कांग्रेसी हर-हर महादेव कहते हुए नेताओं का हौसला बढ़ाते नजर आए।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता न सिर्फ कांग्रेस नेताओं के नाम का नारा बुलंद किए बल्कि लगातार हर-हर महादेव का उद्घोष करते रहे। इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस के कार्यक्रमों में तालियां बजती थी। वहीं, इस बार प्रमोद तिवारी रहे हों अथवा सलमान खुर्शीद, सभी के भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर- हर महादेव का उद्घोष करते रहे। मंच पर जैसे ही अजय राय पहुंचे, हर-हर महादेव से पूरा पांडाल गूंज उठा।
विज्ञापन


अजय राय के संबोधन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार हुआ और फिर शंखनाद। अजय राय ने माइक संभालते ही कहा कि वह काशी की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हर कार्य की शुरुआत गणेश स्तुति से करते हैं। उन्होंने वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ के उच्चारण के साथ संबोधन शुरू किया। इस बीच भी कार्यकर्ता हर-हर महादेव का उद्घोष करते रहे। अजय राय ने काशी की परंपरा को कांग्रेस से जोड़ते हुए कहा कि उनके पास महादेव ही नहीं कबीर, रविदास और गंगा मैया भी हैं। बुद्ध और अन्य ऋषि परंपरा के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश सिंह कहते हैं कि अजय राय सियासी जमीं के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह जानते हैं कि भाजपा को मात देने के लिए उसके ही तरकश के तीर का इस्तेमाल करना होगा। शपथग्रहण समारोह में दिख रहा यह बदलाव अनायास नहीं है बल्कि इसके सियासी निहितार्थ हैं। इसकी शुरुआत अजय राय ने कर दी है। यह प्रयोग कांग्रेस के पुराने वोटबैंक की गोलबंदी में अहम साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed