{"_id":"5adb2e184f1c1b340a8b5a64","slug":"congress-mlc-dinesh-singh-joined-bjp-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगावत कर भाजपा में शामिल हुए MLC दिनेश सिंह, कांग्रेस करेगी सदस्यता रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगावत कर भाजपा में शामिल हुए MLC दिनेश सिंह, कांग्रेस करेगी सदस्यता रद्द करने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Apr 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Indian National Congress
प्रियंका गांधी पर टिकट देने को लेकर धोखाधड़ी करने का अरोप लगाने वाले एमएलसी दिनेश सिंह ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायबरेली में एक रैली को संबोधित करने आए थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, सीएम योगी समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बगावत करने के बाद कांग्रेस दिनेश सिंह की सदस्यता रद्द करने करने के लिए सभापति के समक्ष याचिका दाखिल करेगी।
विधान परिषद में कांग्रेस के दो ही सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य दिनेश ने भाजपा का दामन थाम लिया। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर तमाम आरोप भी लगाए है। कहा है कि रायबरेली में कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड फर्म की तरह चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस के दूसरे एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि दिनेश सिंह में जरा भी नैतिकता होती तो वे भाजपा में जाने से पहले विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिनेश ने सपा व बसपा से चुनाव लड़कर देख लिया, उन्हें हार ही मिली। कांग्रेस ने सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया तो उसी के साथ उन्होंने विश्वासघात किया। दीपक सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्टी दिनेश के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए याचिका देगी।