फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress mlc challenges BJP to win any booth in amethi.

कांग्रेस एमएलसी ने अमित शाह को दी अमेठी जीतने की चुनौती, भाजपा बोली- दोबारा वापस नहीं आएंगे राहुल

Mon, 04 Jun 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Mon, 04 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
congress mlc challenges BJP to win any booth in amethi.
दीपक सिंह व अमित शाह। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अमेठी लोकसभा क्षेत्र का एक भी बूथ जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा पूर्व घोषित कोई बूथ जीत लेगी तो वे एमएलसी पद से इस्तीफा दे देंगे। अन्यथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा से इस्तीफा दे दें।

विज्ञापन


गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी दीपक सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट कर सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा है कि आए दिन अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र को 2019 के लोकसभा चुनाव में फतह करने का दावा करने वाली भाजपा अमेठी लोकसभा क्षेत्र के एक बूथ का नाम बताए, जिसे वह जीत सकती हो।
विज्ञापन


अपने पूर्व घोषित बूथ को यदि भाजपा जीतकर दिखा दे तो वे एमएलसी का पद छोड़ देंगे। अगर भाजपा पूर्व घोषित बूथ पर चुनाव हार जाती है तो अमित शाह को राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एमएलसी ने भाजपा को जुमलेबाजों की पार्टी बताते हुए कहा कि अमेठी राहुल का घर है और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की तरह राहुल गांधी हर चुनाव में नए लोकसभा क्षेत्र की तलाश नहीं करते हैं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस अमेठी में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत सकी है। इसके बावजूद उसके एमएलसी ऐसी बातें कर रहे हैं। यह उनका पब्लिसिटी स्टंट है।

अमेठी की जनता सबक सिखाएगी : श्रीकांत शर्मा

congress mlc challenges BJP to win any booth in amethi.

राज्य सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार हार के बाद भी कांग्रेस के नेताओं का अहंकार कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस एमएलसी का यह बयान कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। अमेठी और रायबरेली में भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, वहां की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

राहुल दोबारा लौटकर नहीं आएंगे : पासी
आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने दीपक सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की इतनी बुरी हार होगी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोबारा वहां लौटकर नहीं आएंगे।

गलतफहमी के शिकार दीपक, अभी दें इस्तीफा : कटारिया
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में अमेठी और रायबरेली में भाजपा को क्रमश: तीन लाख और पौने दो लाख से ज्यादा वोट मिले थे। सैकड़ों बूथों पर भाजपा आगे रही थी। विधानसभा चुनाव -2017 में भी हजारों बूथ जीतकर कई सीटें जीतीं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ये दोनों सीटें जीतेगी। दीपक सिंह गलतफहमी के शिकार हैं, इसलिए उन्हें अभी ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed