{"_id":"59db9b394f1c1b8d698b4dbb","slug":"congress-mla-from-gauriganj-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाह के अमेठी पहुंचने से पहले पूर्व विधायक समेत 60-70 प्रधान कांग्रेस छोड़ बने भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह के अमेठी पहुंचने से पहले पूर्व विधायक समेत 60-70 प्रधान कांग्रेस छोड़ बने भाजपाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह व राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौहार स्थित बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्ट्री परिसर में मंगलवार दोपहर आयोजित भाजपा की जनसभा से पहले जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
स्मृति के आगमन से तीन दिन पूर्व कांग्रेस को अलविदा कहने वाले पूर्व विधायक व राज्य भंडारण निगम के चेयरमैन रह चुके जंग बहादुर सिंह सहित तीन पूर्व ब्लॉक व कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
जंग बहादुर सिंह के साथ भाजपा जॉइन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह व कृष्ण चौरसिया, अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया व जगत नारायण मौर्य, गौरीगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवशंकर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी, पूर्व डीडीसी सुभाष पांडेय व साहेबदीन कोरी के अलावा 53 मौजूदा ग्राम प्रधान, 31 पूर्व प्रधान, 20 बीडीसी व 25 पूर्व बीडीसी के अलावा करीब डेढ़ सौ लोग शामिल रहे।
विज्ञापन