{"_id":"5f918dd28ebc3ec5ee58c617","slug":"congress-men-protest-in-support-of-farmers-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: किसान समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: किसान समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
Thu, 22 Oct 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी के नाम पर क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान करने समेत किसानों की लंबित मांगों का निराकरण कराने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को गेट पर ही रोक लिया। मौके पर आए एसडीएम को कांग्रेसियों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लंबित मांगों का त्वरित निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यालय में बैठक करने के बाद जुलूस निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में धान की खरीद एमआरपी पर करने की गारंटी देने, बंद क्रय केंद्रों को तत्काल संचालित कराने, नमी के नाम पर कटौती बंद करने तथा नलकूपों की बढ़ी बिजली बिल दरों को वापस करने समेत अन्य किसानों की परेशानी का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद जनांदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर डॉ. अरविंद चर्तुवेदी, शत्रुघन सिंह, अनूप श्रीवास्तव, लखनलाल वर्मा, धर्मराज बेहलिया, अवनीश मिश्र सेनानी, बैजनाथ, फूलचंद्र, विजय पासी, शकील इदरीशी व रिफकात रसूल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।