फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress list: Doubt increased due to non-announcement of Amethi, workers contacted Priyanka, posters-banners

कांग्रेस सूची: अमेठी की घोषणा ना होने से बढ़ा संशय, कार्यकर्ताओं ने साधा प्रियंका से संपर्क, लगे पोस्टर-बैनर

Sun, 24 Mar 2024 04:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

Congress list:कांग्रेस की शनिवार शाम जारी हुई सूची में रायबरेली और अमेठी का नाम नहीं है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। बीते दिनों पार्टी पदाधिकारी इस बारे में प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Congress list: Doubt increased due to non-announcement of Amethi, workers contacted Priyanka, posters-banners
अमेठी के बीते दौरे में प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की ओर से जारी चौथी सूची में भी चर्चित अमेठी सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर कांग्रेसियों एवं समर्थकों को मायूसी मिली है। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बरकरार है। कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता लगातार राहुल और प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक चार सूची जारी कर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जारी चौथी सूची में भी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट व कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली सीट अमेठी से कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई। ऐसे में पक्ष विपक्ष एवं समर्थकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सभी की निगाहें कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन


 कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में ही राहुल गांधी को वायनाड से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। जबकि राहुल गांधी अमेठी सीट से लगातार वर्ष 2004, 2009 और 2014  सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 उन्होंने पहली बार अमेठी के साथ वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था, पहली बार दो सीटों से चुनाव लड़े राहुल गांधी को अमेठी में हार तो वायनाड से जीत मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पोस्टर बैनर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, शुभम सिंह, संजय पाठक सहित तमाम नेता इस संबंध में दिल्ली पहुंचकर अमेठी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की मांग किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का दावा भी किया है। लेकिन अब तक राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से इस संबंध में हुई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जारी चौथी सूची के बाद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थकों में मायूसी छाई है। फिर भी अभी उम्मीद शबंधी हुई है कि अमेठी रायबरेली से गांधी परिवार का सदस्य चुनाव लड़ेगा।


बसपा की जारी पहली सूची अमेठी बाहर
लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रदेश के 16 संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी की है। बसपा नेताओं और समर्थकों में उम्मीद थी कि पहली सूची में अमेठी सीट से प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी लेकिन अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई। ऐसे में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अब अन्य सूची जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed