फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders will offer prayer to Ramlala on 15 January.

UP: 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, यूपी प्रभारी होंगे शामिल

Sat, 13 Jan 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

15 जनवरी को यूपी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा और रामलला के दर्शन करेगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress leaders will offer prayer to Ramlala on 15 January.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण ठुकराने के बाद राज्य इकाई द्वारा डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू हो गई है। 15 जनवरी को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएगा।

विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधान मंडल नेता अनुराधा मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और पीएल पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल यादव को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार


सभी नेता लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर सहादतगंज बायपास होते हुए धर्म पथ के रास्ते राम की पैड़ी पहुंचेंगे। राम की पैड़ी से राम पथ होते हुए राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed