फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leaders want priyanka vadra to fight election in 2019.

प्रियंका वाड्रा को चुनाव लड़ाने के मांग कर रहे कांग्रेसी, अखिलेश यादव के बयान से हुए आहत

Fri, 10 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
congress leaders want priyanka vadra to fight election in 2019.
प्रियंका वाड्रा

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा को चुनाव मैदान में उतारने की मांग उठने लगी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को लड़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रियंका को सुल्तानपुर या फूलपुर से चुनाव लड़ाने का भी अनुरोध किया है। उनका कहना है कि प्रियंका के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को पूरे देश में फायदा होगा। देश के लाखों कांग्रेसी चाहते हैं कि प्रियंका चुनाव लड़ें। अगर यह निर्णय हुआ तो यकीनन भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएगी। तब कांग्रेस देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। सिराज ने सोनिया से भी रायबरेली से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सिराज ने अपने पत्र में प्रदेश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस खामोश है। रोज प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की खबर आती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को स्थिति साफ करनी चाहिए। जिलों में भी कांग्रेस में बदलाव की हवा उड़ती रहती है। इससे वहां भी उहापोह की स्थिति है। इस पर भी एआईसीसी को कुछ करना चाहिए। दूसरे दल तैयारियों में जुटे हैं और हम चर्चाओं में समय बर्बाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान से कांग्रेसियों को आघात

congress leaders want priyanka vadra to fight election in 2019.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सिराज ने पत्र में कहा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में कहा है कि यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। सपा, बसपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जो सीटें बचेंगी वह कांग्रेस की गरज हो तो ले ले। यूपी में कांग्रेस राष्ट्रीय दल है ही कहां? उनके इस बयान से कांग्रेसियों को गहरा आघात लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed