{"_id":"a85c54590ec54db6e04539dbceb05cee","slug":"congress-leaders-to-defame-modi-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के एक साल का हिसाब यूपी में देंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के एक साल का हिसाब यूपी में देंगे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने का निर्णय किया है। कांग्रेस मोदी सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अपने बड़े नेताओं को लखनऊ व वाराणसी में उतार रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता 20 मई से राजधानी लखनऊ व प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्र की विफलताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि 20 मई को मोहन प्रकाश, 22 मई को सचिन पायलट, 23 मई को मुकुल वासनिक, 24 मई को अभिषेक मनु सिंघवी व 25 मई को वीके हरिप्रसाद लखनऊ में पत्रकार वार्ता कर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 20 मई को शक्ति सिंह गोहिल, 23 मई को प्रदीप जैन आदित्य और 25 मई को जयराम रमेश वाराणसी में पत्रकार वार्ता कर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन