फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders campaign for bypoll.

जोश में आए कांग्रेसी, किया धुंआधार प्रचार

Wed, 10 Sep 2014 11:22 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders campaign for bypoll.

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाकार कांग्रेस अब उपचुनाव में पूरी तरह जुट गई है। सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में दिग्गज नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर वोट मांगे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बिजनौर व सहारनपुर में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।
विज्ञापन


बलहा में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, सहप्रभारी प्रकाश जोशी व वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र चौधरी ने कई नुक्कड़ सभाएं की।

ठाकुरद्वारा में विधायक काजिम अली खां, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। चरखारी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदीप जैन आदित्य ने कई जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहनिया में दिग्विजय सिंह, सहप्रभारी राना गोस्वामी, पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

हमीरपुर में सहप्रभारी जुबेर खान व विधायक दलजीत सिंह ने प्रचार किया।

लखनऊ पूरब में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, विधायक रीता बहुगुणा जोशी व आराधना मिश्र ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed