फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Vivek Bansal and UP minister Sandeep Singh speaks on development in Uttar Pradesh.

आमने-सामने: कांग्रेस नेता बोले- विकास तो दूर महंगाई व बेरोजगारी ने तोड़ी कमर, योगी के मंत्री का जवाब, आजादी के बाद पहली बार हुआ विकास

Mon, 13 Dec 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि हिमाचल व अन्य राज्यों के उपचुनाव में हारने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की दरें कम की गईं। कीमतें घटाना राजनीति से प्रेरित है। वहीं, संदीप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यूपी में पहली बार इतना विकास हुआ है।

विज्ञापन
Congress leader Vivek Bansal and UP minister Sandeep Singh speaks on development in Uttar Pradesh.
विवेक बंसल और संदीप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता विवेक बंसल और योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेश के बारे में अपने-अपने विचार सामने रखे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की अनेक विफलताएं हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। देश में 2 करोड़ और प्रदेश में 10 लाख को रोजगार देने का वादा था। पर, कितनों को दिया, सबको पता है। आलम यह है कि रोजगार मांगने पर पुलिस की लाठियां मिलती हैं। नारा दिया था, हर किसान की आय दोगुनी करेंगे। काला धन लाएंगे। सब जुमला निकला...।
विज्ञापन


आर्थिक व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार विफल रही है। दलितों-शोषितों का उत्पीड़न चरम पर है। ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के नारे के विपरीत नौकरशाही हावी है। सड़कों के गड्ढे साढ़े चार साल में नहीं भरे। अब चुनाव आते ही प्रयास हो रहे हैं। हिमाचल व अन्य राज्यों के उपचुनाव में हारने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की दरें कम की गईं। कीमतें घटाना राजनीति से प्रेरित है। विदेश नीति फोटो सेशन तक सीमित है। इन तमाम पहलुओं पर हम सरकार के विरोध में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद पहली बार हुआ विकास
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का कहना है कि 2014 में केंद्र और 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद डबल इंजन की राष्ट्रवादी सरकार विकास के पथ पर जो काम कर रही है, उसकी देश-विदेश में सराहना हो रही है। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बनाने का काम चालू है। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना कर रोजगार के साथ-साथ उद्योगों को बढ़ावा देने का काम किया गया है।


प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज बने। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुफ्त इलाज, मुफ्त टेस्टिंग, मुफ्त वैक्सीन का इंतजाम हुआ। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए 243 लैब्स बनीं। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। कोरोना काल में हमारे विधायक, कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की मदद करने में जुटे थे। पहले की सरकारों में भेदभाव के कारण कुछ ही जिलों को बिजली दी जाती थी। आज ऐसा नहीं है। गुंडे-माफिया की कमर तोड़ने का काम सरकार ने किया है।

पहले सड़कों की क्या हालत थी, किसी से छिपा नहीं है। नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना, तकनीकी और मेडिकल सीटें बढ़ाना, किसान सम्मान निधि, किसान बीमा, किसान ऋण माफी जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाया गया। अयोध्या, काशी, मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed