{"_id":"66e2d5bb51df41290b0448ad","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-sends-barbar-muthun-equipments-of-saloon-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: सांसद राहुल गांधी ने मिथुन नाई को भेजा सैलून का सामान, यहीं पर खुद भी कटवाए थे दाढ़ी और बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: सांसद राहुल गांधी ने मिथुन नाई को भेजा सैलून का सामान, यहीं पर खुद भी कटवाए थे दाढ़ी और बाल
Fri, 13 Sep 2024 08:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:42 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के नाई मिथुन को सैलून का सामान भेजा है। उन्होंने खुद भी मिथुन के यहां दाढ़ी बाल कटवाये थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भेजा सैलून का सामान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे के बृजेंद्र नगर मोहल्ला स्थित सैलून संचालक मिथुन नाई को राहुल गांधी की ओर से सामान भेजा गया है। सैलून से संबंधित सामान पाकर मिथुन बेहद खुश है। गत 13 मई को राहुल गांधी की बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में जनसभा हुई थी जिसके बाद लौटते समय उन्होंने मिथुन की दुकान में उतरकर दाढ़ी और बाल कटवाए थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाल काटने से चारों ओर मिथुन की चर्चा होने लगी। राहुल गांधी के दाढ़ी व बाल कटवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी की ओर से भेजे गए एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर व एक इनवर्टर बैटरी मिथुन को सौंपा। मिथुन ने सामान पाकर खुशी व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- मंगेश को घर से उठाकर हत्या की गई, भाजपा ने प्रदेश को फेक एनकाउंटर की राजधानी बना दिया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने मायावती के दावों पर दिया जवाब, बोले- अपनी कमियां छिपाने के लिए लगा रहीं आरोप
उन्होंने कहा कि देश के इतने बड़े नेता ने उसके सैलून में दाढ़ी और बाल कटवाए यह उसके लिए बड़ी बात है। उसने यह नहीं सोचा था कि वह अपनी जिंदगी में कभी इतने बड़े आदमी के दाढ़ी व बाल काटेगा।
मिथुन ने बताया कि एक बार फिर राहुल गांधी के भेजे गए उपहार से उसे बेहद खुशी हो रही है। सामान मिलने के बाद उसने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन