Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Rahul Gandhi in Rashtriya Sanvidhan raksha Sammelan in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में बोले राहुल गांधी, मैं लिख के दे सकता हूं इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। वो भाई को भाई से लड़ाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi in Rashtriya Sanvidhan raksha Sammelan in Lucknow.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाई को भाई से लड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन अब लोग समझ गए हैं। मैं लिख के दे सकता हूं कि इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। भाजपा की 180 से ज्यादा सीटें नहीं आने वाली हैं। अगर ईवीएम में गड़बड़ी की तो ही पीएम बन सकते हैं।

विज्ञापन


जातीय जनगणना की वकालत कहते हुए कहा कि मैं तो कहता हूं कि जातीय जनगणना करा लीजिए, यह पता तो लगे देश में कितने पिछड़े, दलित और आदिवासी आदि हैं। देश के करोड़ों लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। पीएम देश को सुपर पावर बनाने की बात करते हैं, बिना 90 फीसदी लोगों के। क्या 10 फीसदी आबादी से सुपर पावर बनाएंगे? राहुल बोले, पीएम कहते हैं कि संविधान को खत्म नहीं करेंगे। सीबीआई-ईडी का राजनीतिक प्रयोग करना, लोकतंत्र पर आक्रमण करना, सभी संस्थाओं में आरएसएस के लोगों को रखना, नोटबंदी कर करोड़ों की जिंदगी बर्बाद करना, सेना में अग्निवीर योजना लागू करना यही संविधान पर हमला और उसको खत्म करना है। राहुल गांधी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संविधान रक्षा और न्याय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केजरीवाल को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी, बोले- ये सत्य की एक और जीत है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'अब भारत में पटाखा भी फूटता तो पाकिस्तान सफाई देता है, कहीं सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए'


राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं। एक, जो सुबह से शाम तक सत्ता के लिए दौड़ते हैं। सच्चाई नहीं स्वीकार करते हैं। बस किसी भी तरह सत्ता में आ जाएं, इसी में लगे रहते हैं। दूसरे वे लोग होते हैं जो सच्चाई सामने दिख रही है उसको स्वीकार करते हैं। आंबेडकर, गांधी, बुद्ध, पेरियार ने यही किया। उन्होंने कहा कि सत्ता मेरे लिए नशा नहीं है। यह मेरे के लिए लोगों की मदद करने का माध्यम है। मैं सत्ता के बीच में पैदा हुआ हूं इसलिए मैं सत्ता के लिए नहीं लोगों के लिए काम करना चाहता हूं।

पीएम मोदी 21वीं सदी के राजा हैं
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी पीएम नहीं 21वीं सदी के राजा हैं। उन्हें संसद, कैबिनेट और संविधान से लेना-देना नहीं है। उनके कुछ फाइनेंसर हैं, असली ताकत उनके पास है। बहुत सारे अनपढ़ राजा भी जनता की बात सुन लेते थे। किंतु पीएम लोगों की बात नहीं सुनते हैं। पब्लिक सेक्टर, न्यायपालिका, मीडिया, सेना में दलित-पिछड़ाें के रास्ते बंद हैं। उनके सारे नेता कह रहे हैं कि आरक्षण को खत्म कर देंगे। मैं कहता हूं कभी नहीं कर सकते हैं।


अडानी-अंबानी नहीं, देश की जनता ही पीएम को बचाएगी
राहुल गांधी ने पीएम के साथ ही अडाणी-अंबानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने अडाणी का नाम ले लिया है। वह कह रहे हैं मुझे बचाओ, जनता ने घेर लिया है। किंतु अडाणी-अंबानी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। जनता ही उनको बचाएगी। सम्मेलन में न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव, न्यायमूर्ति पीडी नकवी, राजेंद्र पाल गौतम, गुरदीप सिंह सप्पल, सुभाषिनी शरद यादव, डॉ. अनिल जयहिंद, डॉ. रविकांत, डॉ. रतन लाल उपस्थित थे।

पीएम नहीं बन रहे मोदी, 180 से ज्यादा सीट नहीं आएगी
राहुल ने कहा कि एक बात स्पष्ट कर देना चाह रहा हूं कि मोदी पीएम नहीं बन रहे हैं। यह सौ फीसदी तय है। कहिए तो साइन कर दूं, लिखकर दे दूं। क्योंकि पीएम मोदी की पूरी योजना भाई को भाई से लड़ाने की थी, जो सफल नहीं हुई। अगर ईवीएम पर कब्जा नहीं हुआ तो उनकी 180 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी।

जैनब से मिले गले, प्यार से दुलारा भी
राहुल गांधी का कार्यक्रम शुरू होते ही ठाकुरगंज की सात साल की बच्ची जैनब अली मंच पर एक पोस्टर लेकर पहुंच गई। इसमें लिखा था मक्का और मदीना जाके राहुल मामा के लिए दुआ की है। मुझे अपने मामा राहुल गांधी से मिलना है। राहुल ने इसे पढ़ा और बच्ची को गले लगाया। बच्ची ने राहुल गांधी को अपना ख्याल रखने को कहा। जैनब की मां जहांआरा ने बताया कि 11 जनवरी को हमने मदीना जाकर राहुल गांधी के लिए दुआ की है। मैं और मेरा परिवार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed