फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Rahul Gandhi in raebareli for a day visit.

UP: रायबरेली के दौरे पर राहुल गांधी, फिर गर्म होगी सियासत, बैठक सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे भागीदारी

Wed, 16 Jul 2025 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jul 2025 02:58 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार शाम को रायबरेली पहुंचेंगे। जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह एक संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi in raebareli for a day visit.
सांसद राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi

विस्तार

सांसद राहुल गांधी बुधवार शाम को भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को वह जिले का दौरा करेंगे। पहले गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें पंचायत चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद वह ऊंचाहार के बाबूंगज जाएंगे, जहां पर एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद वह सतांव के गौरा पार्वती मंदिर के मेला परिसर में बैठक करेंगे। इस दौरान वह सतांव के लोगों ने रूबरू होंगे। काफी समय बाद कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सतांव के दौरे पर आएगा। इसके पूर्व पूर्व सोनिया गांधी ने 15 साल पहले दौरा किया था। सतांव उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का गढ़ है तो ऐसे में राहुल गांधी उनके क्षेत्र में होंगे और सियासत को नई धार देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शव में पड़ गए थे कीड़े...कमरे में बदबू, इसलिए कत्ल के 36 घंटे बाद दी खबर; मां और उसके प्रेमी ने बताई कहानी


कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी के दौरे से जिले की सियासत गर्म होगी और कांग्रेस को पंचायत चुनाव के लिए संजीवनी मिल सकेगी। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि सांसद उद्यान राज्य मंत्री के क्षेत्र में उनके कार्यों पर भी कुछ बोल सकते हैं। ऐसा पहली बार है जब वह सतांव का दौरा करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने सतांव का दौरा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed