फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Pramod Tiwari says, "The way a minor was raped and killed in Ayodhya, it is shameful to say ab

अयोध्या दुष्कर्म कांड: कांग्रेस सांसद बोले- निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स है घटना, सख्त सजा दी जाए

Mon, 03 Feb 2025 12:31 PM IST
ishwar ashish पीटीआई, अयोध्या
पीटीआई, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। यह दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स है।

विज्ञापन
Congress leader Pramod Tiwari says, "The way a minor was raped and killed in Ayodhya, it is shameful to say ab
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। ये घटना दिल्ली में हुए निर्भया कांड से भी ज्यादा खौफनाक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। ये सब कुछ अयोध्या में हुआ है। क्या यही रामराज्य है। दोषियों को तत्काल सजा दी जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, परिजनों से फोन पर की बात
मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। रविवार को उन्होंने परिजनों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए मृतका के घर भेजा और यथासंभव हर मदद करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अयोध्या पहुंचे राज्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक है। जघन्य अपराध हुआ है। दुर्दांत तरीके से बिटिया की हत्या हुई है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और उन्होंने मुझे भेजा है।


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा। इस घटना को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद के रोने पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह लोग नाटकबाज हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए मुझे भेजा है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed