{"_id":"56f905514f1c1b317af0014b","slug":"congress-leader-nirmal-khatri-speak-against-owasi-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत और ओवैसी के लखनऊ दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत और ओवैसी के लखनऊ दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Mar 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने आरएसएस और ओवैसी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। कांग्रेसी नेता निर्मल खत्री ने ये बयान उस समय दिया है जब संघ प्रमुख मोहन भागवत और ओवैसी दोनों ही लखनऊ दौरे पर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने सबसे पहले आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरएसएस ने चोला बदला है, अपनी मानसिकता नहीं। निर्मल खत्री ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को विभाजनकारी बताया है।
विज्ञापन
लखनऊ में लोकतांत्रिक कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। निर्मल खत्री ने इस सभी को कांग्रेस में शामिल कराया। इसी अवसर पर खत्री ने ये बयान दिया।
विज्ञापन
खत्री ने ओवैसी को आरएसएस का प्रायोजित चेहरा बताया। कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने आगे कहा कि ओवैसी और आरएसएस दोनों की एक ही मानसिकता के हैं।