{"_id":"1a62a50bcba345bea79e9b0cf12c48ef","slug":"congress-leader-comment-on-modi-and-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी और अखिलेश हैं बड़बोले मुख्यमंत्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी और अखिलेश हैं बड़बोले मुख्यमंत्री'
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव दोनों को ही बड़बोले मुख्यमंत्री करार दिया है।
विज्ञापन
रविवार को लखनऊ पहुंची राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि दोनों ही मुख्यमंत्रियों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की हालत सबसे खराब है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में गरीब महिला हो या आईएएस अधिकारी, सभी सरकार से त्रस्त हैं। अभी तक सपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रदेशों में जा रही हैं। इसी के तहत वे रविवार को लखनऊ पहुंची थीं।
महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कुछ ही दिनों में विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करती नजर आएगी।
तीन महीने की तैयारी के बाद प्रदेश के सभी 18 मंडलों में महिला कांग्रेस हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी। इसमें प्रदेश सरकार की विफलताओं व केंद्र की नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा।
मुजफ्फरनगर दंगों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार सजग होती तो यह नौबत ही न आती। कहा कि खुद उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता सबसे पहले कवाल व मलिकपुरा गांव पहुंची थीं।
वहां के हालात बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की पहुंच प्रत्येक बूथ तक है। आने वाले समय में महिला कांग्रेस प्रत्येक घरों में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
महिला कार्यकर्ताओं को सिखाया अनुशासन का पाठ
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि महिलाओं में अनुशासन की बहुत जरूरत है। जब भी हम अपने कर्तव्य को पूरा करते हैं तो अपने अधिकार के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
पुरुषों की ही तरह महिलाओं को भी एक समान अधिकार दिलाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। इन्हें जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थीं। लखनऊ कैंट की विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ही सुरक्षित नहीं है। यहां हत्या और बलात्कार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं।
राजनीति की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां