फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader arrested in the case of fake currency

जाली नोटों की तस्करी में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2014 03:14 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
congress leader arrested in the case of fake currency

पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार हुए कैरियर बजरंगी उर्फ दीपक राय से रिमांड के दौरान मिली जानकारी के बाद यह गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


दिनेश के जरिये ही बजरंगी शहर 50 लाख रुपये के जाली नोटों की सप्लाई कर चुका था जबकि चुनाव के दौरान 50 लाख रुपये के जाली नोटों की सप्लाई होनी थी।

एसएसपी प्रवीण कुमार के मुताबिक बजरंगी उर्फ दीपक राय को महानगर पुलिस जिला जेल से शुक्रवार सुबह पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पूछताछ में बजरंगी ने कई राजफाश किए हैं।  

उसने कुबूला कि इससे पहले वह दिनेश के जरिये दो सफेदपोश, डेंटिस्ट समेत कई लोगों को करीब 50 लाख रुपये के जाली नोट सप्लाई कर चुका है और चुनाव के दौरान 50 लाख रुपये के जाली नोटों की और सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन


दिनेश का जाली नोटों की सप्लाई में रोल सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मूल रूप से गोंडा के गोहरनपुरवा व हाल पता विकासनगर सेक्टर-5 निवासी दिनेश के जेब से लखनऊ की शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री का विजिटिंग कार्ड भी मिला। पुलिस ने उसका सेलफोन भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसी इलाके के रहने वाले डेंटिस्ट के खिलाफ सुबूत जुटा रही है। उधर, कांग्रेस ने दिनेश नाम के कोई शख्स के पदाधिकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed