{"_id":"60545ee58ebc3e591d0133b8","slug":"congress-launches-booklet-on-completion-of-four-years-of-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने योगी सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल, ‘चार साल-चौपट हुआ हाल’ पत्रिका का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने योगी सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल, ‘चार साल-चौपट हुआ हाल’ पत्रिका का किया विमोचन
Fri, 19 Mar 2021 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
बुकलेट लॉन्च करते कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश चौपट हो गया है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार को फ्लॉप बताते हुए ‘चार साल-चौपट हुआ हाल’ पत्रिका का विमोचन भी किया।
लल्लू ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन 28 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सबसे ज्यादा आत्महत्याएं बुंदेलखंड में हुई हैं। पिछले एक वर्ष में प्रत्येक किसान की आय में 17 प्रतिशत की कमी आई है। प्रत्येक किसान पर एक लाख रुपये का कर्ज बढ़ा है। किसानों का चीनी मिलों पर 8447 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना मंत्री के क्षेत्र शामली में भी 535 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। 10 प्रतिशत किसानों को भी फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाया है।
लल्लू ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपने लोक संकल्प पत्र में 70 लाख रोजगार देने का वादा किया था, पर चार वर्ष के बाद सरकार 4 लाख रोजगार देने का झूठा वादा कर रही है। प्रदेश के सरकारी विभागों में 5 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। हर रोज 3 बेरोजगार आत्महत्या करने को विवश हैं। 65 प्रतिशत से अधिक लोग अपने बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहे। तीन लाख साठ हजार से अधिक वित्तविहीन शिक्षक वेतन के अभाव में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महिला अपराध में लखनऊ देश के तीसरे नंबर पर और प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
शराब से सबसे ज्यादा मौतें इसी सरकार में
एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि विधान परिषद में सरकार ने स्वीकार किया कि 2018-19 के मुकाबले प्रदेश की विकास दर 6.3 प्रतिशत से घटकर मात्र 3.8 प्रतिशत हो गई है। जहरी शराब से सबसे ज्यादा मौतें योगी सरकार के कार्यकाल में ही हुई हैं। देश में 68 हजार एमएसएमई उद्योग बंद हुए हैं, जिसमें 10 प्रतिशत यूपी से हैं।
नवजात शिशुओं की मृत्यु में पहले नंबर पर
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि नवंबर 2019 तक योगी सरकार ईज आफ डूईंग बिजनेस में यूपी को 12वें स्थान पर बताती रही है, जबकि अब दूसरे नंबर पर बता रही है। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। 19962 मरीजों पर मात्र एक चिकित्सक हैं। इस सरकार के कार्यकाल में 40 बड़े घोटाले हुए हैं।