{"_id":"5c3ad72abdec22734e3ea602","slug":"congress-is-responsible-for-babri-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : इकबाल अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : इकबाल अंसारी
Sun, 13 Jan 2019 11:44 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच इकबाल अंसारी ने विवादित ढांचा विध्वंस के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जिस समय विवादित ढांचा गिराया गया, उस समय देश में कांग्रेस की ही हुकूमत थी।
विज्ञापन
कांग्रेस की हुकूमत में ही उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने हलफनामा दिया था कि विवादित ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन उसे तोड़ दिया गया। बाबरी मस्जिद के मुद्दई ने कहा कि कांग्रेस के ही जमाने में ताला खोला गया और शिलान्यास कराया गया।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि 1949 में रात में मूर्ति रखी गई। आज भी इसका मुकदमा चल रहा है। जब ढांचा तोड़ा जा रहा था तो पूरी दुनिया देख रही थी। अयोध्या मामले की सुनवाई में हो रही है। देरी पर कहा कि हम चाहते हैं कि सुनवाई शुरू हो और फैसला आए। कोर्ट सुबूतों के आधार पर चलता है।
विज्ञापन
हिंदू व मुस्लिम पक्षकार भी कहते हैं कि हम कोर्ट का फैसला मानेंगे। केवल राजनीति करने वाले कहते हैं कि हम कानून बनाएंगे। 70 साल से इस मामले में राजनीति हो रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसके बावजूद तो बाहर ऐसा काम करते हैं जिससे हिंदू-मुसलमानों में नफरत पैदा होती है। हम ये नहीं चाहते हैं। हम समाजवादी हैं। ऐसी राजनीति करो कि हिंदू व मुसलमानों में नफरत न फैलाओ।