{"_id":"63ba1619d560dd4d133bfbca","slug":"after-makar-sankranti-bjp-in-charge-will-be-changed-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : मकर सक्रांति के बाद बदले जाएंगे यूपी में भाजपा के प्रभारी, बड़े चुनाव के हिसाब से होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : मकर सक्रांति के बाद बदले जाएंगे यूपी में भाजपा के प्रभारी, बड़े चुनाव के हिसाब से होगी नियुक्ति
Sun, 08 Jan 2023 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:32 AM IST
विज्ञापन
up bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा को मकर सक्रांति के बाद नए प्रभारी मिल सकते हैं। 16-17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद इस महीने के अंतिम या फरवरी के दूसरे सप्ताह तक नए प्रभारी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रीय टीम में संगठनात्मक बदलाव होगा। इसमें कुछ नए लोगों को जगह मिलेगी तो कुछ पदाधिकारियों को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह को 2020 में प्रभारी बनाया था। उनके प्रभारी रहते पार्टी ने पंचायत और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए यूपी में मिशन 75 को पूरा करना आवश्यक है। ऐसे में चुनाव के लिहाज से किसी तजे तर्रार राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बीते दिनों लखनऊ दौरे पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत में इसका संकेत दिया है।
विज्ञापन
16 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे। 17 जनवरी को होने वाली महामंत्री संगठनों की बैठक में भी धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
जो प्रभारी बना, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। दूसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर अमित शाह गृहमंत्री बनाए गए और नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जिस भी पदाधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, संभवत: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।
16 को यूपी प्रवास पर नहीं आएंगे शाह
प्रदेश के 39 जिलों में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू होने और भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के मद्देनजर अमित शाह 16 जनवरी को यूपी प्रवास पर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद चुनाव के बाद शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यूपी में चुनावी दौरा शुरू होगा।