फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress has postponed its 'Ladki Hun Lad Sakti Hun' marathon due to rise in COVID cases.

यूपी चुनाव 2022: कोविड संक्रमण के कारण कांग्रेस ने स्थगित की रैलियां, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के कार्यक्रम भी रद्द

Wed, 05 Jan 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के कारण कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन स्थगित की। मैराथन का आयोजन नोएडा, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में आयोजित होना था।

विज्ञापन
Congress has postponed its 'Ladki Hun Lad Sakti Hun' marathon due to rise in COVID cases.
कांग्रेस द्वारा आयोजित लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन में शामिल लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस प्रमुख रैलियों पर रोक लगा दी है। कांग्रेस के जनरट सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले  यूपी कांग्रेस ने कई शहरों में होने वाली 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन स्थगित कर दी है। प्रदेश में कांग्रेस की सात से आठ मैराथन नोएडा, वाराणसी के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित थीं।
 

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि भाजपा बार-बार महिलाओं व लड़कियों के सशक्तीकरण से क्या दिक्कत है?

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभियान पर सवाल उठाने वाले नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों व सशक्त हों। नारी शक्ति से भाजपा डरती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ  कुरीतियों के खिलाफ ही नहीं लड़ रहीं, बल्कि वे सबसे बड़ी लड़ाई अपने हक के लिए लड़ रही हैं।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि आप शौचालय और एक मुफ्त गैस सिलेंडर की ओट लेकर महिलाओं के वजूद को नकारना कब बंद करेंगे? जब कांग्रेस ने इस देश को पहली महिला मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा सभापति दिया, तब आप और आपकी पार्टी कहां थी? पिछले 7.5 वर्षों में तो पीएम मोदी ने महिलाओं की कोई टोह नहीं ली, अब वे अचानक केवल महिलाओं की रैली क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कई अन्य सवाल भी उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed