{"_id":"58a7ee2d4f1c1b921ad85266","slug":"congress-fighting-on-very-few-seats-in-third-phase-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस बिना लड़े ही बाहर, देखें कितनी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस बिना लड़े ही बाहर, देखें कितनी सीटें
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस बिना लड़े ही मुकाबले से बाहर हो गई है। सपा से गठबंधन के कारण तीसरे चरण की कुल 69 सीटों में से कांग्रेस को मात्र 12 सीटें मिली हैं। उसे राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई व कानपुर देहात में मात्र एक-एक सीट तथा उन्नाव में दो व कानपुर में पांच सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, सीतापुर की लहरपुर सीट से अनिल कुमार वर्मा व हरदोई की सांडी सीट से ओमेंद्र कुमार वर्मा चुनाव मैदान में हैं। उन्नाव के भगवंतनगर से अंकित परिहार व मोहान से भगवान दास कठेरिया किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर नगर की 10 में से पांच सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इनमें गोविंदनगर से अंबुज शुक्ला, किदवईनगर से अजय कपूर, घाटमपुर से नंदराम सोनकर, कैंट से सोहेल अंसारी व महाराजपुर से राजाराम पाल चुनाव मैदान में हैं। कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से नीतम सचान चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
पांच जिलों में नहीं मिली एक भी सीट
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस को दूसरे चरण के 12 जिलों में से पांच जिलों फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा व औरैया में एक भी सीट नहीं मिली है। सपा ने इन जिलों को अपना गढ़ बताते हुए कांग्रेस को यहां कोई सीट नहीं दी। वहीं, कांग्रेस के गढ़ रायबरेली व अमेठी की तीन सीटों पर जबकि सपा प्रत्याशी मैदान में हैं।
दो सीटों पर वापस लिए प्रत्याशी
यूं तो कांग्रेस प्रत्याशियों ने तीसरे चरण में 14 विधानसभा क्षेत्रों से पर्चा भरा था, लेकिन बाद में लखनऊ मध्य से मो. मारूफ खान की उम्मीदवारी सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के समर्थन में वापस ले ली गई।
हालांकि मारूफ ने चुनाव में बैठने से इन्कार करते हुए ताल ठोक रखा है। इसी प्रकार कानपुर के आर्यनगर से कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल सपा प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी के समर्थन में बैठ गए हैं।
दो सीटों पर वापस लिए प्रत्याशी
यूं तो कांग्रेस प्रत्याशियों ने तीसरे चरण में 14 विधानसभा क्षेत्रों से पर्चा भरा था, लेकिन बाद में लखनऊ मध्य से मो. मारूफ खान की उम्मीदवारी सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के समर्थन में वापस ले ली गई।
हालांकि मारूफ ने चुनाव में बैठने से इन्कार करते हुए ताल ठोक रखा है। इसी प्रकार कानपुर के आर्यनगर से कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल सपा प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी के समर्थन में बैठ गए हैं।