फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress district minister died because of Corona Virus infection.

कांग्रेस के रायबरेली जिला मंत्री की कोरोना संक्रमण से मौत, जिले में शोक की लहर

Thu, 18 Jun 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Congress district minister died because of Corona Virus infection.
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस के रायबरेली जिला सचिव और ऊंचाहार विधानसभा के सह प्रभारी नजमुल हसन की गुरुवार सुबह कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। दोपहर में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी आ गई।

विज्ञापन


पत्नी के भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ के एल-3 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। जिलामंत्री ऊंचाहार नगर के मुस्तफाबाद के रहने वाले थे। कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार नगर के मुस्तफाबाद के रहने वाले कांग्रेस के जिला मंत्री को बीती 16 जून को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसी दिन उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को जिला मंत्री व उनकी पत्नी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार की दोपहर बाद दोनों लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे पहले जिला मंत्री की एसजीपीजीआई में शुक्रवार को तड़के ही इलाज के दौरान की मौत हो गई।


कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पत्नी को एसजीपीजीआई लखनऊ के अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया है। जिलामंत्री की मौत की खबर आते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed