फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress declared political committee and election committee in UP.

Loksabha Election 2024: कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी घोषित, प्रदेश चुनाव कमेटी का भी गठन किया गया

Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

यूपी में सपा से गठबंधन कर सीटों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की कमेटी व प्रदेश चुनाव कमेटी का भी गठन कर दिया है।

विज्ञापन
Congress declared political committee and election committee in UP.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राजनीतिक मामलों से जुड़ी प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसका समन्वयक प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को बनाया गया है।

विज्ञापन


कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस संसदीय दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, मोहसिन किदवई, सलमान खुर्शीद, अनिल यादव, राजीव शुक्ला, निर्मल खत्री, वीरेंद्र चौधरी, अजय कपूर, पीएल पुनिया सहित 40 नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सभी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को भी इसमें शामिल किया गया है।

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव कमेटी का गठन
कांग्रेस की प्रदेश चुनाव कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ ही सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, यूपी से संबंधित राज्यसभा सदस्यों, दोनों विधायकों, पूर्व राज्यसभा सदस्यों समेत 39 लोगों को शामिल किया गया है। जो प्रदेश में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed