{"_id":"5d6e54a88ebc3e93da7869e7","slug":"congress-declared-its-candidate-on-gangoh-vidhansabha-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, पीएल पुनिया के बेटे को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, पीएल पुनिया के बेटे को टिकट
Tue, 03 Sep 2019 08:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने यूपी की 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सहारनपुर की गंगोह सीट से इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बाराबंकी की जैदपुर से सीट से कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को टिकट दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, लखनऊ कैंट सीट से दिलप्रीत सिंह को टिकट दिया है। जबकि चित्रकूट की मानिकपुर सीट से रंजना पांडेय कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।
प्रतापगढ़ सदर सीट पर नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसके पहले, समाजवादी पार्टी ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन 28 अगस्त से किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर रखी गई है, जबकि वोटिंग 23 सितंबर को व मतगणना 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
यहां देखें, उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट