{"_id":"0313129ad489a99e0792da255061bddc","slug":"congress-criticizes-up-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के बर्थडे के शाही जश्न पर कांग्रेस हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के बर्थडे के शाही जश्न पर कांग्रेस हमलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश का किसान सूखे से पीड़ित है वहीं प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सपा मुखिया का जन्मदिन मना रही है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के करोड़ों किसान सूखे की मार से आंसू बहा रहे हैं।
उन्हें फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा तो मिलना दूर खाद, बीज, पानी की भी उचित व्यवस्था न करके प्रदेश सरकार किसानों की बेबशी का मजाक उड़ाते हुए अपने मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये फूंक रही है।
विज्ञापन
यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है। जिस प्रकार पूरा सरकारी तंत्र जन्मदिन मनाने में लगा रहा उससे यह सत्ताधारी दल का जन्मदिन कार्यक्रम बनकर रह गया।