{"_id":"978f9c5437f4b92014739c0fe60714a3","slug":"congress-comments-over-bihar-election-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की जनता ने मोदी को सिखाया सबक : कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की जनता ने मोदी को सिखाया सबक : कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Nov 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी को सबक सिखा दिया है।
विज्ञापन
यह जीत बिहार की उस जनता की जीत है जिसने पीएम मोदी के झूठे वादों, अनर्गल बयानबाजी, असहिष्णुता की पराकाष्ठा, जनता के हितों की अनदेखी, सत्ता के अहंकार एवं सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के प्रयास को चकनाचूर कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बिहार में हुई जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी बधाई दी है।
विज्ञापन