फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress celebrate Kisan Vijay Diwas in Uttar Pradesh priyanka gandhi wrote letter to prime minister narendra modi over farm law repeal

किसान विजय दिवस: शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस आज निकालेगी कैंडल मार्च, प्रियंका ने पीएम को लिखा खत

Sat, 20 Nov 2021 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Nov 2021 10:17 AM IST
सार

कांग्रेस पूरे देश में आज ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सरकार ने देरी की, जिससे 700 किसानों को शहीद होना पड़ा। 

विज्ञापन
Congress celebrate Kisan Vijay Diwas in Uttar Pradesh priyanka gandhi wrote letter to prime minister narendra modi over farm law repeal
फाइल फोटो - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी के एलान को किसानों के संघर्ष की जीत बताते हुए आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसान विजय दिवस मनाने का फैसला किया है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सरकार को घेरेंगी। जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक किसान विजय दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि तीन कठोर कृषि कानूनों को निरस्त करना हमारे किसानों की जीत है। यह किसानों के विरोध-प्रदर्शनों, उनकी शहादत और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष के साल भर के संघर्षों का परिणाम है। 
विज्ञापन


इस जीत पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे देश में 20 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सरकर ने देरी की, जिससे 700 किसानों को शहीद होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक किसान विजय दिवस मनाते हुए कार्यकर्ता शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। उनके घर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर किसान विजय सभा का आयोजन किया जाएगा।  शाम को शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
 

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तरफ केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं और मैंने उन्हें पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed