फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress cancelled the ticket of kusum sharma now she joined in bjp

कांग्रेस को बड़ा झटका, टिकट कटने से नाराज ये प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल

Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
congress cancelled the ticket of kusum sharma now she joined in bjp
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई - फोटो : amarujala
नगर निगम चुनाव में मतदान से दो दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी घोषित करने के अगले ही दिन टिकट काटने से नाराज कुसुम शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उधर, लखनऊ में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले आधा दर्जन प्रत्याशियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने इन सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस ने लखनऊ नगर निगम से सामाजिक कार्यकर्ता राजस्व परिषद की पूर्व सदस्य (न्यायिक) कुसुम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


लेकिन, अगले ही दिन कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर प्रेमा अवस्थी को उम्मीदवार बना दिया। कुसुम शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस को झटका देते हुए नगर निगम चुनाव का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में बसपा से चुनाव लड़ने वाले राजीव श्रीवास्तव, सरोज कुमार शुक्ला, योगेश दीक्षित, अजय श्रीवास्तव, स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी रहीं ज्योत्सना श्रीवास्तव, और बसपा के कोआर्डिनेटर रहे मुन्ना सिंह धानुक ने भी समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। उधर, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी शुक्रवार शाम भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बसपा सरकार में मंत्री रहे संग्राम सिंह शनिवार को परिवार के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शनिवार को बाराबंकी में मुख्यमंत्री की सभा में ही पूर्व मंत्री संग्राम सिंह, उनके भाई सुरेंद्र वर्मा और पत्नी शीला सिंह व समर्थकों संग भाजपा में शामिल होंगे। संग्राम सिंह पहले भी भाजपा में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed