फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress can trying to woo kurmis with hardik patel

पीके का पैंतरा: कांग्रेस अनुप्रिया के जवाब में उतार सकती है ये चेहरा

Sat, 16 Jul 2016 01:24 PM IST
पंकज प्रसून/अमर उजाला, लखनऊ
पंकज प्रसून/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jul 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
congress can trying to woo kurmis with hardik patel
फाइल फोटो

यूपी में कुर्मी बिरादरी के बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा अनुप्रिया पटेल को प्रोजेक्ट करने की तैयारी कर ही रही है कि इस बीच कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अनुप्रिया के मुकाबले हार्दिक पटेल पर दांव खेल दिया है।

विज्ञापन


गुजरात सरकार की नाक में दम करने वाले हार्दिक पटेल शुक्रवार को सूरत जेल से जमानत पर छूटे हैं। कोर्ट का आदेश है कि वह छह महीने तक गुजरात से बाहर रहेंगे। इसी का फायदा उठाते हुए कांग्रेस अब उन्हें यूपी में लाने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीके ने अपनी टीम के कुछ सदस्यों को कई दिन से इस अभियान में लगाया हुआ है। जल्द ही हार्दिक को स्टार प्रचारक के रूप में यहां लाया जा सकता है।  सूत्रों के अनुसार पीके के निर्देशन में एक टीम जल्द ही जाकर हार्दिक से उदयपुर में मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि फिलहाल हार्दिक पटेल सूरत की जेल से छूटने के बाद उदयपुर में अपना ठिकाना बनाने जा रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में हुई प्रशांत किशोर और कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में पटेलों (कुर्मी बिरादरी) की नेता अनुप्रिया पटेल की काट तलाशने को लेकर चर्चा हुई थी। 

कुछ दिनों पहले हुई थी हार्दिक की चर्चा

congress can trying to woo kurmis with hardik patel
हार्द‌िक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उसी दौरान कुछ पदाधिकारियों की तरफ से हार्दिक पटेल का नाम सुझाया गया था। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी सहमति दी थी। कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल के लिए यूपी की उन सीटों का खाका भी तैयार कर लिया गया है, जहां जहां कुर्मी बिरादरी के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पटेल बिरादरी के नेता और कांग्रेस इकाई के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पटेल को लेकर प्रदेश में चर्चा हुई थी।

कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के लिए जो खाका तैयार किया है, उसमें प्रदेश की कुल 85 में से 35 सुरक्षित सीटों को ध्यान में रखा है। बताया जा रहा है कि इन सुरक्षित सीटों पर सबसे ज्यादा मतदाता इसी बिरादरी से आते हैं। जिसमें कानपुर नगर की दो सीटें, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद की तीन सीट, कन्नौज, जालौन, झांसी, हरदोई, सीतापुर की दो सीट, बरेली, हरदोई के अलावा पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed