{"_id":"0e4f7523ff28021bf75a0ff80df4be94","slug":"congress-attacks-on-modi-govt-on-black-money-issue-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'काले धन पर बिलों में क्यों घुस गए हैं भाजपाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काले धन पर बिलों में क्यों घुस गए हैं भाजपाई'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर बच्चों के दिमाग में गलत धारणाएं पैदा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़बोले नेता काले धन के मुद्दे पर अब बिलों में घुस गए हैं।
प्रदीप माथुर ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो फैसले किए उसे केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता बताकर मोदी इतिहास को आधे-अधूरे तरीके से पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार में गृहमंत्री थे। मोदी, पटेल को भाजपा नेता घोषित करने में लगे हैं जबकि वे कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने वाले थे।
विज्ञापन
माथुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केंद्र सरकार ने काले धन पर 627 लोगों की जो सूची सौंपी है, वह पहले से एसआईटी के पास थी। सौ दिन में विदेशों से काला धन वापस लाने का दावा करने वाले विदेशी खाताधारकों के नाम तक उजागर नहीं कर पा रहे हैं।
अरुण जेटली पर भी उठाए सवाल
वित्त मंत्री अरुण जेटली अब कह रहे हैं कि सीएजी को किसी मामले को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए जबकि यूपीए सरकार के समय उनका रुख कुछ और था।