फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress and rld may join grand alliance for loksabha election 2019.

लोकसभा चुनाव: बसपा का 40 सीटों पर दावा, महागठबंधन में कांग्रेस-रालोद भी होंगे शामिल!

Wed, 01 Aug 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
congress and rld may join grand alliance for loksabha election 2019.
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस व रालोद भी शामिल हो सकते हैं। महागठबंधन सभी सीटों पर भाजपा के खिलाफ साझा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। जानकारों की मानें तो कांग्रेस व रालोद को भी गठबंधन में शामिल करने पर सहमति बन गई है। अलबत्ता सीटों पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व बसपा के बीच समझौते को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यही वजह है कि यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन


बसपा लगभग 40 सीटों पर दावा कर रही है। ऐसे में सपा को अपने खाते से सीटें कांग्रेस व रालोद को बांटनी पड़ सकती हैं। सपा अगर 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारती है तो उसे 10 सीटें कांग्रेस व रालोद को देनी पड़ सकती हैं। देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस व रालोद बसपा-सपा की शर्तों पर गठबंधन में शामिल होने को तैयार होते हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को मिल सकती हैं आठ सीटें

congress and rld may join grand alliance for loksabha election 2019.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में कांग्रेस को आठ सीटें देने की बात है जबकि रालोद को सपा अपने कोटे से तीन सीट दे सकती है। लोकसभा सीटों के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। 2014 के चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 73 सीटें मिली थीं, इसलिए सपा-बसपा अब किसी भी तरह भाजपा के  लिए चुनौती खड़ी करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते।

जल्द ही कांग्रेस व रालोद के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे अखिलेश यादव

congress and rld may join grand alliance for loksabha election 2019.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

गठबंधन गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत से भी उत्साहित है और लोकसभा चुनाव में भी इस सिलसिले को बकरार रखना चाहता है। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने गठबंधन व सीटों के बंटवारे के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही वह बसपा प्रमुख मायावती के अलावा कांग्रेस व रालोद के शीर्ष नेताओं से सीटों के बंटवारे पर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed