फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress activist showed protest on swami comment.

स्वामी पर बौखलाए कांग्रेसी, बवाल

Sat, 18 Oct 2014 02:25 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
congress activist showed protest on swami comment.

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी से भड़के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय के सामने उनका पुतला फूंका।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने स्वामी के बयान की निंदा की। रीता जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की बात करने वाले स्वामी ने शालीनता व सभ्य भाषा की सभी सीमाएं पार कर दी हैं।
विज्ञापन


विश्व विख्यात महिला सोनिया गांधी पर उनकी टिप्पणी अशोभनीय ही नही, बल्कि पूरी नारी जाति का अपमान है। ऐसा बयान देकर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में स्वामी सोच समझ कर बोलें और सोनिया गांधी के फोबिया से बाहर निकलें और एनडीए सरकार पर दबाव बनाएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा ने 2014 के चुनाव में जो वादे जनता से किए थे उन्हे पूरा करें।

स्वामी ने ये कहा था-

congress activist showed protest on swami comment.

गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि सोनिया गांधी सहानुभूति की हकदार नहीं हैं। वह पहचान बदलकर काम कर रही हैं। उनका असली नाम एटोनिया है। उन्होंने कैब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में डिग्री होने का झूठा शपथ पत्र दिया।

कई शहरों में नेशनल हेरल्ड की पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को सोनिया-राहुल ने यंग इंडिया कंपनी को दे दिया। यह कंपनी उन्हीं ने बनाई है। निचली अदालत से उनके खिलाफ समन जारी हो गया है। वह हाईकोर्ट गई हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिलेगी। बसंत पंचमी तक सोनिया जेल में होंगी।

अपनी विफलतला छिपा रही केंद्र सरकार: रीता
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि एनडीए सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए हिंदू राष्ट्र व हिंदुत्व के मुद्दे उठा रही है। केंद्र सरकार भारत के इतिहास को भी बदलने जा रही है।

स्कूली किताबों में बच्चों को जो इतिहास पढ़ाया जाता है अब उसमें संघ परिवार की सोच के अनुसार चीजें जोड़ी जाने की साजिश चल रही है। संघ के एजेंडे को इतिहास में जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed