{"_id":"bfb5e864c821ba146af8bc1f91824a70","slug":"congress-action-on-up-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने चली चाल, बर्खास्त नहीं होगी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने चली चाल, बर्खास्त नहीं होगी यूपी सरकार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही बसपा समेत सभी विपक्षी दल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हों लेकिन कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार है और इस तरह के कड़े फैसले की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है।
तस्वीरों में देखिए: मुजफ्फरनगर के दंगों का दर्द
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि विपक्षी दल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस की राय इससे अलग है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि प्रदेश की जनता ने सपा की सरकार को चुना है। लिहाजा इस तरह के फैसले की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, प्रदेश में सत्ता के कई केंद्र होने के कारण मुख्यमंत्री अच्छे तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदेश में सांप्रदायिक दल लोकसभा चुनाव के लिए वोटों के धुव्रीकरण की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुजफ्फरनगर और शामली में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बारे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को रिपोर्ट सौंपी।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर और शामली जिले में हालात काबू में नहीं है। सरकार और प्रशासन हिंसा को रोकने में विफल रहे हैं।
माथुर ने कहा, प्रतिनिधिमंडल पानीपत जिले से शामली के रास्ते मुजफ्फरनगर जाना चाहता था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शामली सीमा पर ही उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
अखिलेश नाकाम, मुलायम ने संभाली कमान
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने वापस दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को वहां के हालात की रिपोर्ट सौंपी।
माथुर ने बताया कि गृह राज्यमंत्री ने कहा कि वहां के हालत पर काबू पाने के लिए केंद्र प्रदेश सरकार को हर संभव मदद देगा। माथुर ने कहा, प्रदेश में डेढ़ साल के दौरान कई दंगे हुए हैं और सरकार इन्हें रोकने में विफल रही है।