{"_id":"67aa517ec4c477b56a0779de","slug":"congestion-of-vehicles-on-the-highway-devotees-stuck-in-traffic-jam-raebareli-news-c-101-1-rai1002-127347-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर वाहनों का रेला, जाम में फंसे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर वाहनों का रेला, जाम में फंसे श्रद्धालु
Tue, 11 Feb 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रतापुर चौराहा के पास हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ये हैं कि जिले में हाईवे पर 90 किमी सफर तय करने में दो की जगह पांच घंटे लग रहे हैं। वाहन रेंग रहे हैं तो जाम में फंसे श्रद्धालुओं को पसीना छूट रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल न होने के कारण शहर में जाम लगने से आम जनता बेहाल है। बावजूद व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी हैं।
रायबरेली से होकर जिले के साथ लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी के लाखों श्रद्धालु महाकुंभ के लिए आवागमन कर रहे हैं। महाकुंभ में हुए हादसे के चलते कुछ दिन तो आवागमन सुगम हो गया था। इधर, फिर से महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस वजह से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम का झाम बढ़ गया है।
लखनऊ से सटी जिले की सीमा चुरुवा और प्रतापगढ़ से सटी ऊंचाहार के शबीशपुर तक की दूरी करीब 90 किमी है। ऐसे में लखनऊ और प्रतापगढ़ की सीमा तक पहुंचने में ही श्रद्धालुओं को पांच घंटे का सफर तय करना पड़ता है। जबकि पहले यह दूरी दो घंटे में तय हो जाती थी। रविवार रात से श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या की वजह से सोमवार की देर शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर बछरावां, रतापुर चौराहा, सारस चौराहा, सिविल लाइन्स चौराहा, बरगद चौराहा पर जाम इस कदर लगा कि श्रद्धालु परेशान दिखे। भूखे प्यासे श्रद्धालु जाम में फंसकर परेशान रहे। मोहनलालगंज के रहने वाले दिनेश प्रजापति सिविल लाइंस चौराहे पर जाम में फंसे रहे। बताया कि खुद की कार से परिवार समेत महाकुंभ गए थे। ऊंचाहार से शहर तक पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया है। गाड़ी थोड़ा आगे बढ़ती कि फिर रुक जाती।
लखनऊ के निगोहा निवासी मनीष तिवारी बताते हैं कि जाते समय भी बड़ी मुश्किल में प्रयागराज तक पहुंच पाया। अब वापस घर जाते समय भी जाम से परेशान हूं। हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने के चलते शहर के अंदर भी लोग जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस जाम को हटाने में असहाय नजर आई।
रिंग रोड बन जाता तो न लगता जाम
शहर के किनारे से होकर करीब 12 साल से बन रहा रिंग रोड निर्माणाधीन है। यदि 17 किमी का यह रिंग रोड बनकर तैयार हो जाता तो महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या न होती। महाकुंभ के पहले रिंग रोड का कार्य पूरा कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की मनमानी से यह कार्य पूरा नहीं हो पाया।
बस चल रही प्रक्रिया, शुरू नहीं हो पाया काम
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर चौराहा और त्रिपुला चौैराहा पर फ्लाईओवर बनाया जाना है। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। हकीकत ये है कि एक साल से मुआवजा प्रक्रिया चल रही है, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। यदि समय रहते फ्लाईओवर बनाने का कार्य पूरा करा लिया जाता तो शहर के अंदर हाईवे पर जाम की समस्या न होती।
ये भी बन रही जाम की समस्या
महाकुंभ के विशेष तिथि वाले स्नान पर ही वाहनों का रूट डायवर्जन कराया जा रहा है। इसके बाद वाहनों का आवागमन फिर पुराने ढर्रे पर आ जाता है। यदि वाहनों का रूट डायवर्जन नियमित रूप से कराया जाता तो यह नौबत न आती। हाईवे पर ट्रैफिक और पुलिस की मुस्तैदी नहीं दिख रही है। श्रद्धालु स्वयं जाम हटाते नजर आ रहे हैं।
टोल प्लाजा से हर दिन निकल रहे 15 हजार से अधिक वाहन
महाकुंभ जाने के लिए पिछले चार दिनों से वाहनों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। हाल यह है कि बछरावां टोल प्लाजा पर हर दिन 15 हजार से अधिक वाहनों का टोल टैक्स कट रहा है। यही नहीं टोल पर जब वाहनों की लंबी कतार लगती हैं तो फ्री सेवा भी की जा रही है। टोल प्लाजा पर दोपहर और शाम के समय अधिक वाहन पास होते हैं।
हाईवे पर आवागमन सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ी है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज आने-जाने के लिए रोका नहीं जा रहा है। जरूरत पड़ने पर वाहनों को होल्डिंग एरिया में खड़ा कराया जाएगा।
- संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुुलिस अधीक्षक