Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Confrontation between councilors and sewer workers over the issue of sewer cleaning

Lucknow News: सीवर की सफाई के मुद्दे पर पार्षदों और सुएज कर्मियों में टकराव

Sat, 21 Nov 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Confrontation between councilors and sewer workers over the issue of sewer cleaning
काली पट्टी बांधे कर्मचारी और कार्यालय में लगा पोस्टर।
लखनऊ। सीवर सफाई में लापरवाही को लेकर भाजपा पार्षदों और निजी कंपनी सुएज इंडिया के कर्मचारियों के बीच टकराव हो गया। पार्षदों ने कंपनी पर शिकायतों के बावजूद काम न करने का आरोप लगाया है, जबकि कर्मचारियों ने पूर्व पार्षद पर अभद्रता और गाली-गलौज करने की शिकायत की है। दोनों पक्षों ने महाप्रबंधक जलकल से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

रफी अहमद किदवई वार्ड के पूर्व पार्षद रामकिशन यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। शिकायतों के बावजूद सीवर की सफाई नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में जलकल के अधिशासी अभियंता ने कंपनी को नोटिस जारी कर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में महीनों से सीवर चोक होने की समस्या बनी हुई है। वहीं, पार्षद अरुण तिवारी का कहना है कि कंपनी को काम करते हुए तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन चोक सीवर की समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी
दूसरी ओर, सुएज इंडिया के कर्मचारियों ने पूर्व पार्षद रामकिशन यादव पर घर बुलाकर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि जोनल इंचार्ज महेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
Iरफी अहमद किदवई वार्ड की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने शिकायतों का निस्तारण भी किया है। यह कोशिश की जा रही है कि कहीं पर विवाद की स्थिति न बने।I
I- ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता, जलकल विभागI
जलकल कार्यालय में लगे टैक्स न देने के पोस्टर
विवाद के बीच जलकल विभाग के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में सुएज इंडिया के खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए हैं। इनमें सीवर की सफाई नहीं होने पर टैक्स न जमा करने की चेतावनी दी गई है। पोस्टरों पर ''सुएज कंपनी का भ्रष्टाचार नहीं चलेगा'' के साथ मोदी, योगी और राजनाथ जिंदाबाद के नारे भी लिखे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जलकल विभाग की ओर से सीवर टैक्स जमा करने के लिए दबाव बनाया जाता है, जबकि सफाई की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कार्यालय में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी से इन्कार किया।

काली पट्टी बांधे कर्मचारी और कार्यालय में लगा पोस्टर।

काली पट्टी बांधे कर्मचारी और कार्यालय में लगा पोस्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article